फ़तह और हमास के बीच समझौता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50897-फ़तह_और_हमास_के_बीच_समझौता
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख ने हमास और फ़तह संगठन के बीच समझौते की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १२, २०१७ ०९:४१ Asia/Kolkata
  • फ़तह और हमास के बीच समझौता

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख ने हमास और फ़तह संगठन के बीच समझौते की सूचना दी है।

इस्माईल हनिया ने कहा है कि मिस्र की निगरानी में हमास और फ़तह के बीच जारी वार्ता के परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इस बीच हमास एक सदस्य ने कहा है कि फ़तह संगठन के साथ संधि, फ़िलिस्तीनियों के लिए एक रणनैतिक विकल्प है।इज़्ज़त रशक़ ने कहा है कि फ़तह और हमास को राष्ट्रीय संधि के रूप में एक रोड मैप तैयार करना चाहिए क्योंकि यह रोड मैप सभी फ़िलिस्तीनियों को स्वतंत्रता और एकजुटता के मार्ग पर एक कश्ती में सवार कर देगा।

 

फ़तह संगठन के प्रतिनिधि एज़ाम अहमद ने भी कहा है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में मंत्रालयों का संचालन दोनों पक्षों के बीच वार्ता का एक विषय रहा है। ज्ञात रहे कि फ़िलिस्तीन के दो अहम संगठनों हमास और फ़तह के बीच राष्ट्रीय संधि के लिए कई दिन से मिस्र में वार्ता जारी थी और मंगलवार को दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी करके कहा था कि वार्ता सकारात्मक रही है। (HN)