अमरीकी ड्रोन हमले में ब्रिटिश 'श्वेत विधवा' की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50965-अमरीकी_ड्रोन_हमले_में_ब्रिटिश_'श्वेत_विधवा'_की_मौत
ब्रिटिश चरमपंथी महिला सेली जोन्स जो वाइट विडो के नाम से कुख्यात थी और आतंकी संगठन दाइश के लिए आनलाइन भर्तियां किया करती थी, सीरिया में होने वाले अमरीकी ड्रोन हमले में मारी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १३, २०१७ १३:४२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी ड्रोन हमले में ब्रिटिश 'श्वेत विधवा' की मौत

ब्रिटिश चरमपंथी महिला सेली जोन्स जो वाइट विडो के नाम से कुख्यात थी और आतंकी संगठन दाइश के लिए आनलाइन भर्तियां किया करती थी, सीरिया में होने वाले अमरीकी ड्रोन हमले में मारी गई है।

आतंकी महिला के साथ उसका 12 साल का बेटा भी मारा गया है।

जोन्स ब्रिटिश नागरिक थी जो मुसलमान हो गई थी और दाइश से संबंध रखने वाला उसका पति जुनैद वर्ष 2015 में अमरीकी ड्रोन हमले में मारा गया था। इसके बाद जोन्स वाइट विडो के नाम से जानी जाने लगी थी।

अमरीकी सूत्रों के हवाले से मीडिया में खब़र आई कि जारी वर्ष के जून महीने में इराक़ की सीमा के निकट स्थि सीरियाई इलाक़े में वाइट विडो अपने बेटे के साथ मारी गई। दाइशी आतंकी जब सीरिया का रक्क़ा शहर छोड़कर भाग रहे थे तो वाइट विडो भी उनके साथ भाग गई थी।

रिपोर्ट में अमरीकी इंटेलीजेन्स चीफ़ के हवाले से कहा गया है कि वह पूरे विश्वास से यह नहीं कह सकते कि जोन्स मारी गई है क्योंकि उस स्थान से उसका डीएनए नहीं मिल सका लेकिन वह ब्रिटिश महिला के मारे जाने के प्रति आश्वस्त हैं।

ड्रोन हमले के समय वाइट विडो के उस इलाक़े में होने की पुष्ट जानकारी मिल गई थी।