सीरियाई सेना ने अलमयादीन शहर को आज़ाद करा लिया
सीरिया की सेना ने अपने घटकों के साथ शनिवार को दैरुज़्ज़ूर प्रांत के अलमयादीन शहर को आतंकियों से मुक्त करा लिया है।
सीरिया के सरकारी टीवी ने बताया है कि सेना ने पिछले दो दिनों में अलमयानदीन शहर का घेराव कर लिया था और उत्तरी व दक्षिणी मार्गों से आतंकी गुट दाइश को मिलने वाली मदद रोक दी थी जिसके बाद इस गुट के आतंकी फ़ुरात नदी के रास्ते भाग निकले। सीरिया के सैन्य सूत्र ने भी बताया है कि सेना की इंजीनियरिंग यूनिट आतंकियों द्वारा मयादीन शहर की सड़कों और चौराहों पर लगाए गए बमों और विस्फोटकों को निष्क्रिय बना रहे हैं।
ज्ञात रहे कि सीरिया की सेना और उसके घटकों ने 5 सितम्बर 2017 को दाइश द्वारा दैरुज़्ज़ूर शहर का तीस साल से जारी परिवेष्टन समाप्त कर दिया था। इस बीच आतंकियों ने पूर्वी दमिश्क़ के ग़ोता शरक़िया शहर पर एक मार्टर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप चार नागरिक घायल हुए जबकि काफ़ी आर्थिक क्षति भी हुई। (HN)