इराक़ी हैलिकाप्टर पहुंचे करकूक, संकट गहराया
Oct १५, २०१७ ०८:०० Asia/Kolkata
पीशमर्गा की ओर से करकूक से पीछे न हटने की घोषणा के कुछ ही समय के बाद इराक़ के कई हैलिकाप्टर, करकूक पहुंचे हैं।
अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार इराक़ के 15 हैलिकाप्टर, रविवार की सुबह करकूब पहुंचे।इससे पहले कुर्दिस्तान के पीशमर्गा बलों ने इराक़ सरकार के उस आदेश को मानने से इन्कार कर दिया था जिसमें कहा गया था कि वे करकूक के उन क्षेत्रों से पीछे हट जाएं जिनपर उन्होंने हाल में क़ब्ज़ा किया है।
इससे पहले इराक़ी कुर्दिस्तान के एक अधिकारी ने बताया था कि बग़दाद सराकर ने तेल से समृद्ध करकूक प्रांत से कुर्द पीशमर्गा बल को वहां से बाहर निकलने का अल्टीमेटम दे दिया था। ज्ञात रहे कि करकूक प्रांत पर पीशमर्गा ने पिछले 3 साल से ज़्यादा समय से क़ब्ज़ा कर रखा है।
टैग्स