यमन के विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब के 18 एजेंट ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51095-यमन_के_विभिन्न_क्षेत्रों_में_सऊदी_अरब_के_18_एजेंट_ढेर
यमन के विभिन्न क्षेत्रों में सेना और स्वयं सेवी बलों की फ़ायरिंग में सऊदी अरब के 18 एजेंट मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१७ १३:२४ Asia/Kolkata
  • यमन के विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब के 18 एजेंट ढेर

यमन के विभिन्न क्षेत्रों में सेना और स्वयं सेवी बलों की फ़ायरिंग में सऊदी अरब के 18 एजेंट मारे गए हैं।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के मआरिब, तइज़ और ज़ाले प्रांतों में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की फ़ायरिंग में सऊदी अरब के 18 एजेंट मारे गए। सरवाह में आठ सऊदी एजेंट और ज़ाले प्रांत के शबका क्षेत्र में दो अन्य सऊदी एजेंट मारे गए। इस रिपोर्ट के अनुसार यमनी बलों ने तइज़ में पांच सऊदी एजेंटों को मार गिराया जबकि मरीस में तीन सऊदी एजेंट मारे गए।

 

इस बीच सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने मआरिब प्रांत के हरीब क़रामीश ज़िले पर बमबारी की। सनआ प्रांत के नहम ज़िले पर भी सऊदी विमानों की ओर से भीषण बमबारी की सूचना है। इन हमलों में होने वाले जानी और माली नुक़सानों के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। (HN)