हमारे सैनिक करकूक में बने रहेंगेः इराक़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51282-हमारे_सैनिक_करकूक_में_बने_रहेंगेः_इराक़
इराक़ के गृहमंत्रालय ने एलान किया है कि करकूक में इराक़ी सुरक्षाबल मौजूद रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०१७ १२:४६ Asia/Kolkata
  • हमारे सैनिक करकूक में बने रहेंगेः इराक़

इराक़ के गृहमंत्रालय ने एलान किया है कि करकूक में इराक़ी सुरक्षाबल मौजूद रहेंगे।

फार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार इराक़ के गृहमंत्रालय के मीडिया प्रभारी अब्दुल वह्हाब ने गुरूवार को एलान किया है कि इस समय इराक़ी सैनिक करकूक में अपनी छावनियों में मजजूद हैं।  उन्होंने कहा कि इराक़ी सैनिक करकूक में किसी भी स्थान से पीछे नहीं हटे हैं।उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ संचार माध्यम दुष्प्रचार कर रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों के बीच भय पैदा हो।  अब्दुल वह्हाब के अनुसार प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश के अनुसार देश की सेना की ज़िम्मेदारी, सभी इराक़ियों की रक्षा को सुनिश्चित बनाना है।