सऊदी अरब और पाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ
Oct १९, २०१७ १४:१८ Asia/Kolkata
पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब और पाकिस्तान की थल सेनाओं के सैनिकों ने गुरूवार को पाकिस्तान में "समसाम-6" नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य, पाकिस्तान के सहयोग से सऊदी अरब के सैनिकों को अधिक प्रशिक्षित करना है। यह पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
गुरूवार को यह सैन्य अभ्यास एेसी स्थिति में पाकिस्तान में आरंभ हुआ है कि जब पाकिस्तान की थलसेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा ने हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा की है जहांपर उन्होंने सऊदी शासक के साथ द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार पर चर्चा की।
टैग्स