स्वयं सेवी बल करकूक में दाख़िल नहीं हुएः स्वयं सेवी कमान्डर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51325-स्वयं_सेवी_बल_करकूक_में_दाख़िल_नहीं_हुएः_स्वयं_सेवी_कमान्डर
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के महासचिव ने करकूक शहर में स्वयं सेवी बलों के दाख़िल होने पर आधारित कुछ संचार माध्यमों के दावों का खंडन कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २०, २०१७ १८:५६ Asia/Kolkata
  • स्वयं सेवी बल करकूक में दाख़िल नहीं हुएः स्वयं सेवी कमान्डर

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के महासचिव ने करकूक शहर में स्वयं सेवी बलों के दाख़िल होने पर आधारित कुछ संचार माध्यमों के दावों का खंडन कर दिया।

सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के स्वयं सेवी बल अलबद्र संगठन के महासचिव हादी अलआमेरी ने शुक्रवार को करकूक प्रांत के आलतीन कूबरी शहर में पत्रकारों से बात करते हुए कुर्द संचार माध्यमों की इस अफ़वाह पर कि स्वयं सेवी बल करकूक में दाख़िल हो गये हैं, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयं सेवी बलों की ज़िम्मेदारी केवल करकूक प्रांत में शांति स्थापित करनी थी और अब इस शहर के निवासियों की रक्षा की ज़िम्मेदारी इराक़ी पुलिस की है।

इसी मध्य इराक़ के वाॅर मीडिया सेन्टर ने बताया है कि इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी के लड़ाक़े पश्चिमोत्तरी करकूक में सेना पर जर्मन मीज़ाइलों से हमले कर रहे हैं। रिपोर्टों से पता चल है कि जर्मनी ने यह मीज़ाइल कुर्द लड़ाकों को आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध प्रयोग करने के लिए दिया था जिसे कुर्द लड़ाके इराक़ की फ़ेडरल सेना के ख़िलाफ़ इस्तेमाल कर रहे हैं। 

रिपोर्टों से पता चला है कि मीज़ाइलों के हमले से सेना को काफ़ी जानी व मााली नुक़सान हुआ है। दूसरी ओर संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी है कि बारेज़ानी के लड़ाकों ने करकूक प्रांत की ओर सेना की प्रगति को रोकने के लिए आलतीन कूबरी शहर के निकट ज़ाब नदी पर बने पुल को धमाके से उड़ा दिया। (AK)