यमन, सेना की बड़ी कार्यवाही, दसियों सऊदी एजेन्ट ढेर
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के अपराधों का जवाब देते हुए देश के कई स्थानों पर सऊदी एजेन्टों के ठिकानों को निशाना बनाया जिनमें दर्जनों सऊदी एजेन्ट मारे गये।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के स्नाइपरों ने राजधानी सनआ के नेहम, मआरिब, तइज़ और सऊदी अरब के असीर क्षेत्र के विभिन्न मोर्चों पर सऊदी अरब के 22 एजेन्टों को ढेर कर दिया।
यमन की सेना ने इसी प्रकार नजरान प्रांत में अलग़रामील अलअबयज़ क्षेत्र में सऊदी एजेन्टों को ले जा रही गाड़ी को उड़ा दिया।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार दक्षिणी यमन के ज़ालेअ क्षेत्र में सऊदी अरब के एक एजेन्ट इब्राहीम अलमंसूब को मौत के घाट उतार दिया।
दूसरी ओर सऊदी एजेन्टों ने तइज़ में शरक़ुल मुख़ा में लोगों के घरों को निशाना बनाया जिसमें एक महिला और एक बच्चा हताहत हो गये जबकि एक अन्य नागरिक घायल हुआ है।
प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि संयुक्त अरब इमारात के समर्थित लड़ाकों ने दक्षिणी यमन के अबयन प्रांत में तीन आम नागरिकों की हत्या कर दी। (AK)