इराक़ के प्रधानमंत्री की क्षेत्रीय देशों की यात्रा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51371-इराक़_के_प्रधानमंत्री_की_क्षेत्रीय_देशों_की_यात्रा
इराक़ी अधिकारियों ने क्षेत्रीय देशों से क्षेत्रीय स्तर पर परस्पर सहयोग का आह्वान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१७ १२:०० Asia/Kolkata
  • इराक़ के प्रधानमंत्री की क्षेत्रीय देशों की यात्रा

इराक़ी अधिकारियों ने क्षेत्रीय देशों से क्षेत्रीय स्तर पर परस्पर सहयोग का आह्वान किया है।

इराक़ के प्रधानमंत्री का कहना है कि मध्यपूर्व के देशों की प्रगति, संयुक्त हितों पर आपस में सहयोग करने पर ही निर्भर है।  हैदर अलएबादी ने यह बात कुछ क्षेत्रीय देशों की यात्रा पर जाने के समय कही।

हालांकि हालिया कुछ महीनों के दौरान इराक़ और सऊदी अरब के संबन्धों में कुछ तनाव पाया जाता था किंतु फरवरी 2017 को सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर की यात्रा के बाद से रेयाज़ और बग़दाद के संबन्धों में सुधार देखा जा रहा है।  दाइश जैसे आतंकवादी गुट को इराक़ से निकाल बाहर करने के प्रयासों के कारण ईरान को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ नई नीतियां निर्धारित करनी पड़ रही हैं।  इन नीतियों में देश को विकास के मार्ग पर लगाना और भविष्य में इराक़ को हर प्रकार के आतंकवादी वर्चस्व से सुरक्षित रखना सर्वोपरि है।

क्षेत्रीय परिवर्तनों को देखते हुए यह बात समझ में आती है कि कुछ क्षेत्रीय देश, आतंकवाद के संबन्ध में अपनी अनुचित नीतियों के कारण क्षेत्र मे आतंकवाद के प्रसार का कारण बने हैं।  कुछ देशों की ओर से सशस्त्र गुटों के समर्थन के कारण क्षेत्र में आतंकी घटनाओं के साथ ही साथ सांप्रदायिक हिंसा भी बढ़ी है।  यह दोनो कारक कुछ देशों में व्यापक विनाश का कारण बने हैं।  क्षेत्र को एेसी परिस्थितियों से निकालने के लिए क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सहयोग की आवश्यकता है।  अब से पहले तक इराक़ के बारे में सऊदी अरब की नीतियां एेसी रही हैं जिनके कारण इराक़ के भीतर हिंसक घटनाओं और सांप्रदायिक हिंसा में वृद्धि देखी गई है।  बहुत से इराक़ियों का मानना है कि अब जबकि उनके देश से आतंकवादी गुट दाइश का ख़ात्मा बहुत निकट दिखाई दे रहा है, सऊदी अरब, इराक़ में सक्रिय रेयाज़ का आशीर्वाद प्राप्त आतंकवादियों को नेजाद दिलाने में लगा हुआ है।  अब देखना यह है कि इराक़ के प्रधामंत्री हैदर अलएबादी की सऊदी अरब की यात्रा के क्या परिणाम सामने आते हैं।