संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट से सऊदी अरब बौखला गया
सऊदी अरब संयुक्त राष्ट्र संघ की नई रिपोर्ट से जिसमें रियाज़ पर यमन में बच्चों के विरुद्ध युद्ध अपराध का आरोप लगाया गया है, काफ़ी नाराज़ है।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने सऊदी अरब और यमन पर हमला करने वाले देशों को बच्चों के विरुद्ध युद्ध अपराध करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अधिकारियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब में मानवाधिकारों के हनन की रिपोर्ट दुश्मनी में तैयार की गयी है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमरीका और संयुक्त अरब इमारात के समर्थन से मार्च 2015 से यमन पर हमला करके इस निर्धन अरब देश का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है। यमन पर सऊदी अरब के हमलों के कारण दसियों आम नागरिक हताहत हो चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने बच्चों के अधिकारों के हनन के संबंध में एक मसौदा तैयार किया था जिसमें सऊदी गठबंधन पर यमन में बच्चों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया गया था।
इस रिपोर्ट के अनुसार यमन में जो बच्चे हताहत हुए हैं उनमें 50 प्रतिशत बच्चे सऊदी गठबंधन में मारे गये हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 से सऊदी गठबंधन निरंतर यमनी बच्चों के अधिकारों का हनन कर रहा है। (AK)