अमेरिकी हमले में 51 आम नागरिक मारे गये
अमेरिका ने हालिया वर्षों में आतंकवादी गुटों से मुकाबले के बहाने बारमबार इराक और सीरिया में आम नागरिकों को लक्ष्य बनाया है।
आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के लिए अमेरिका की अगुवाई में बने तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमले में सीरिया और इराक में 51 अन्य आम नागरिक मारे गये।
समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की अगुवाई में बने गठबंधन ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि इराक और सीरिया में इस गठबंधन के हमलों में 786 लोग मारे गये हैं।
इससे पहले इस गठबंधन ने इराक और सीरिया में मारे जाने वाले आम नागरिकों की संख्या 735 बताई थी।
यह एसी स्थिति में है जब इराक और सीरिया में अमेरिका की अगुवाई में बने गठबंधन के हमलों पर नज़र रखने वाले गुट ने अभी हाल ही में घोषणा की थी कि वर्ष 2014 से अब तक इराक और सीरिया में इस गठबंधन के हमलों में तीन हज़ार से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं।
अमेरिका ने हालिया वर्षों में आतंकवादी गुटों से मुकाबले के बहाने बारमबार इराक और सीरिया में आम नागरिकों को लक्ष्य बनाया है।
आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के लिए तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सत्ताकाल में बना था और दावा यह किया गया था कि उसका लक्ष्य सीरिया और इराक में मौजूद आतंकवादियों से मुकाबला करना है जबकि आधारिक रिपोर्टें इस बात की सूचक हैं कि अमेरिका और उसके पश्चिमी व अरब घटकों ने आतंकवादी गुटों को बनाया था और उन्हीं को दाइश सहित आतंकवादी गुटों का मूल समर्थक समझा जाता है। MM