अबू महदी मुहन्दिस ने इराक़ के लिए बलिदान दिए हैंः बग़दाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51543-अबू_महदी_मुहन्दिस_ने_इराक़_के_लिए_बलिदान_दिए_हैंः_बग़दाद
इराक़ के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता के बयान की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २८, २०१७ ०५:०३ Asia/Kolkata
  • अबू महदी मुहन्दिस ने इराक़ के लिए बलिदान दिए हैंः बग़दाद

इराक़ के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता के बयान की निंदा की है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता हीथर न्यूएर्ट ने गुरुवार की रात इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के कमान्डर अबू महदी मुहन्दिस को आतंकवादी कहा था। इराक़ के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अलहाजिब ने शुक्रवार के इराक़ी स्वयं सेवी बलों का बचाव करते हुए बल दिया कि स्वयं सेवी बल, इराक़ी सेना का अभिन्न अंग है।

इराक़ के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि स्वयं सेवी बल पूरे साहस से इराक़ी सेना के साथ मिलकर आतंकवादी गुट दाइश से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि अबू महदी मुहन्दिस ने इराक़ के लिए बहुत अधिक बलिदान दिए हैं।

अमरीका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने रविवार को रियाज़ में सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर से मुलाक़ात में दावा किया था कि शिया लड़ाके जो इराक़ में दाइश से लड़ रहे हैं, अब उनका काम समाप्त हो गया है और उनको अपने देश लौट जाना चाहिए।

इराक़ी प्रधानमंत्री ने रेक्स टिलरसन के बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा था कि इराक़ के स्वयं सेवी बल देश और क्षेत्र की आशा हैं। उन्होंने कहा था कि किसी को इराक़ियों के बारे में फ़ैसला करने का अधिकार नहीं है और सारे इराक़ी स्वयं सेवी बल का हिस्सा हैं। (AK)