हश्दुश्शाबी इराकी सेना का एक अटूट अंग हैः इराकी विदेशमंत्रालय
इराकी संसद ने 26 नवंबर 2016 को बहुमत से आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि हश्दुश्शाबी इराक की सशस्त्र सेना का एक भाग है।
इराकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अलहाजिब ने अमेरिका के उस बयान की भर्त्सना की है जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर नौरट ने इराक के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के उप प्रमुख अबू मेहदी अलमोहन्दिस को आतंकवादी कहा है।
अहमद अलहाजिब ने स्वयं सेवी बल की वकालत करते हुए बल देकर कहा कि हश्दुश्शाबी इराकी सेना का एक अटूट अंग है।
इससे पहले पिछले सप्ताह इराकी प्रधानमंत्री ने भी हश्दुश्शाबी के खिलाफ अमेरिकी अधिकारियों के झूठे दावों की प्रतिक्रिया में बल देकर कहा था कि ये सैनिक इराक और क्षेत्र की आशा हैं।
इराकी संसद ने 26 नवंबर 2016 को बहुमत से आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि हश्दुश्शाबी इराक की सशस्त्र सेना का एक भाग है।
इराक के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के खिलाफ हालिया दिनों में अमेरिका की ओर से जो दुष्प्रचार किया जा रहा है वह आतंकवाद से मुकाबले में हश्दुश्शाबी को मिलने वाली सफलता से अमेरिकी अधिकारियों के क्रोध को दर्शाती है।
अमेरिकी अधिकारी इराकी जनता से इस कारण अप्रसन्न व क्रोधित हैं क्योंकि इराकी लोगों ने विभिन्न आंतरिक क्षमताओं विशेषकर हश्दुश्शाबी पर भरोसा करके इराक को कमज़ोर बनाने और उसके विभाजन हेतु अमेरिकी योजनाओं पर पानी फेर दिया।
इराक और क्षेत्र में दिन- प्रतिदिन हश्दुश्शाबी की लोकप्रियता बढ़ रही है और वह व्यवहारिक रूप से आतंकवाद से मुकाबले के आदर्श में परिवर्तित हो गया है और हश्दुश्शाबी अमेरिका के समस्त लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के मार्ग की रुकावट बन गया है।
इराक के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने जो सफलताएं प्राप्त की हैं उससे आतंकवाद से मुकाबले के लिए अमेरिका की अगुवाई में बने तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की वास्तविकताएं भी स्पष्ट हो गयी हैं।
बहरहाल हालिया परिवर्तन इस बात के सूचक हैं कि अमेरिका इराक के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के खिलाफ जो दुष्प्रचार कर रहा है वह विफल हो गया है।
इराक के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की प्रशंसा पर आधारित इस देश के विदेशमंत्रालय के बयान को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा सकता है। MM