इराक़, तेल के 40 कुओं पर सेना का नियंत्रण
इराक़ के पश्चिमी मूसिल में कुर्द पीशमर्गा बलों ने उत्तरी इराक़ में स्थित 40 तेल के कुओं को इराक़ी सेना के हवाले कर दिया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना के टेक्निकल विभाग के एक अधिकारी हम्माम अलअब्दली ने बताया है कि नैनवा प्रांत के तलअफ़र और ज़िमार के क्षेत्र में स्थित तेल के समस्त कुएं इराक़ी सेना के नियंत्रण में आ गये हैं।
इराक़ी सेना इससे पहले वर्ष 2014 में दाइश के अस्तित्व में आने से पहले तक विवादित क्षेत्रों पर पुनः नियंत्रण पर आधारित संसद के प्रस्ताव तथा सैंवधानिक न्यायालय के क्रियान्वयन के लिए सबसे पहले करकूक भेजी गयी और उसने बड़ी तेज़ी से करकूक, नैनवा और दियाला प्रांत के समस्त विवादित क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया।
इस रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की केन्द्र सरकार ने इन कुओं को फिर से चालू करने और तेल निकाले के लिए बड़ी संख्या में विशेषज्ञ रवाना किए हैं।
इसी मध्य इराक़ के पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि दक्षिणी बंदरगाहों से कच्चे तेल के निर्यात के स्तर में वृद्धि होगी और यह संख्या 46 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच जाएगी। (AK)