अमरीकी बयानों से संबंध ख़राब हो जाएंगेेः नूरी मालेकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51608-अमरीकी_बयानों_से_संबंध_ख़राब_हो_जाएंगेेः_नूरी_मालेकी
इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी मालेकी ने स्वयं सेवी बलों के विरुद्ध अमरीकी अधिकारियों के बयान को इराक़ के आंतरिक मामलो ंमें हस्तक्षेप बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०१७ १७:२६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी बयानों से संबंध ख़राब हो जाएंगेेः नूरी मालेकी

इराक़ के उप राष्ट्रपति नूरी मालेकी ने स्वयं सेवी बलों के विरुद्ध अमरीकी अधिकारियों के बयान को इराक़ के आंतरिक मामलो ंमें हस्तक्षेप बताया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान उप राष्ट्रपति ने रविवार को कहा कि अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता हीथर न्यूएर्ट का बयान बग़दाद-वाशिंग्टन के संबंधों के कमज़ोर होने का कारण बनेगा।

इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति ने बल दिया कि स्वयं सेवी बल, इराक़ की आधिकारिक और सुरक्षा संस्था है जिसने आतंकवाद से संघर्ष में बहुत अधिक बलिदान दिया है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता हीथर न्यूएर्ट ने गुरुवार की रात एक बयान में इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के कमान्डर अबू महदी मुहन्दिस को आतंकवादी कहा था।

इराक़ के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अलहाजिब ने शुक्रवार के इराक़ी स्वयं सेवी बलों का बचाव करते हुए बल दिया कि स्वयं सेवी बल, इराक़ी सेना का अभिन्न अंग है।

इराक़ के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि स्वयं सेवी बल पूरे साहस से इराक़ी सेना के साथ मिलकर आतंकवादी गुट दाइश से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि अबू महदी मुहन्दिस ने इराक़ के लिए बहुत अधिक बलिदान दिए हैं। (AK)