इराक़ में ईरानी सैनिकों की उपस्थिति का दावा निराधारः अलएबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश में ईरानी सैनिकों पर आधारित अमरीकी विदेशमंत्री के बयान निराधार है।
अमरीकी विदेशमंत्री ने इराक़ में ईरानी सैनिकों की उपस्थिति पर आधारित पुनः अपना आरोप दोहराया है। रेक्स टिलरसन का कहना है कि वे बल जो ईरान से आए हैं उनको इराक़ छोड़ देना चाहिए।
इसी बीच इराक़ के प्रधानमंत्री अमरीकी विदेशमंत्री के इस बयान को आधारहीन बताया है। हैदर अलएबादी का कहना है कि देश के स्वयंसेवी, इराक़ी राष्ट्र की आशा हैं। उन्होंने कहा कि इराक़ में ईरानी सैनिकों की उपस्थिति की बात पूर्ण रूप से निराधार है।
ज्ञात रहे कि अमरीका सदैव से ईरान और इराक़ के संबन्धों को ख़राब करने के प्यास करता रहता है जबकि बग़दाद, अमरीका की इन बातों को कोई महत्व नहीं देता। उल्लेखनीय है कि इराक़ सरकार के अनुरोध पर इस्लामी गणतंत्र ईरान ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सैन्य परामर्श दिया है।