अमेरिका सीरिया में नया ठिकाने बनाने की चेष्टा में हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51674-अमेरिका_सीरिया_में_नया_ठिकाने_बनाने_की_चेष्टा_में_हैः_रूस
अमेरिका की अगुवाई में आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के लिए बना तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन रक्का नगर के लोगों की सहायता के बहाने से सीरिया में अपनी नई छावनी बनाने की चेष्टा में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१७ १६:०६ Asia/Kolkata

अमेरिका की अगुवाई में आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के लिए बना तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन रक्का नगर के लोगों की सहायता के बहाने से सीरिया में अपनी नई छावनी बनाने की चेष्टा में है।

सीरिया संकट के समाधान के लिए क़ज़्ज़ाकिस्तान की राजधानी आस्ताना में वार्ता का सातवां चरण सोमवार और मंगलवार को हुआ। इस वार्ता में ईरान, रूस, सीरिया और तुर्की के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस समय यह वार्ता कुछ पहलुओं से महत्वपूर्ण है। इस वार्ता के महत्वपूर्ण होने का एक पहलु यह है कि इससे क्षेत्रीय डिप्लोमैसी को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी विशेषकर सीरिया के स्ट्रैटेजिक नगर रक्का पर सीरियाई सेना का नियंत्रण हो जाने के बाद सीरिया संकट के समाधान के लिए व्यापक वार्ता का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस वार्ता के महत्वपूर्ण होने का एक अन्य पहलु यह है कि कुछ महत्वपूर्ण गुट भी सीरियाई सरकार के साथ वार्ता प्रक्रिया में शामिल हो गये हैं।

अमेरिका के चीफ़ आफ आर्मी स्टाम जोसेफ डन्फर्ड ने अभी हाल ही में कहा था कि सीरिया के रक्का नगर पर सीरियाई सेना का नियंत्रण हो जाने के बाद वहां एक स्थानीय सरकार गठन के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रशासन में रक्का के अरब नेताओं से लाभ उठाया जायेगा और इसी प्रकार हम एक स्थानीय सुरक्षा बल बनाने के प्रयास में हैं ताकि रक्का नगर की स्थिति को सुदृढ़ बनाया जा सके।

इस समय अमेरिका की अगुवाई में आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के लिए बना तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन रक्का नगर के लोगों की सहायता के बहाने से सीरिया में अपनी नई छावनी बनाने की चेष्टा में है।

रूस के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी फ्रान्टस क्लिन्टिसविच ने अमेरिका के इस निर्णय की प्रतिक्रिया में कहा है कि रक्का के लिए लाखों डालर और यूरो का विशेष किया जाना, वह भी इस तेज़ी से, इस बात का एक अन्य प्रमाण है कि अंतरराष्ट्रीय गठबंधन सीरिया में किस प्रकार दोमुखी नीतियों को व्यवहारिक बनाने के प्रयास में है।

इस रूसी अधिकारी ने बल देकर कहा कि मुख्य प्रयास सीरिया में रक्का को नये केन्द्र में परिवर्तित करने से संबंधित है और यह उन पैसों का अस्ली लक्ष्य है जिन्हें रक्का के लिए रवाना किया गया है।

बहरहाल इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले में सीरियाई सेना को जो सफलताएं मिली हैं उससे सीरिया संकट के समाधान के लिए होने वाली राजनीतिक वार्ता नये चरण में प्रवेश कर गयी है। MM