सीरिया, पूर्वी हमा में सेना की प्रगति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51682-सीरिया_पूर्वी_हमा_में_सेना_की_प्रगति
सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने मंगलवार को हमा प्रांत के पूरब में अपना अभियान जारी रखते हुए दो बस्तियों को स्वतंत्र करा लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१७ १७:२५ Asia/Kolkata
  • सीरिया, पूर्वी हमा में सेना की प्रगति

सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने मंगलवार को हमा प्रांत के पूरब में अपना अभियान जारी रखते हुए दो बस्तियों को स्वतंत्र करा लिया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इन दो बस्तियों की स्वतंत्रता से सेना और स्वयं सेवी बल के जवान रणनैतिक बस्ती रहजान से केवल छह किलोमीटर की दूरी पर हैं। यह बस्ती पूर्वी हमा में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट का महत्वपूर्ण ठिकाना समझा जाता है।

सीरिया की सेना, स्वयं सेवी बलों और उसके घटक बल, नुस्रा फ़्रंट और दाइश के आतंकियों को असरिया -शैख़ हिलाल राजमार्ग से दूर रखना चाहते हैं और राजमार्ग के किनारे स्थित पश्चिमी बस्तियों की स्वतंत्रता से यह संभव हो जाएगा।

दूसरा समाचार यह है कि आतंकवादी गुट दाइश के आतंकियों ने दैरिज़्ज़ूर प्रांत के अलउमर तेल प्रतिष्ठानो के आसपास स्थित गांव पर हमला करके अमरीका समर्थित सीरियन डेमोक्रेटिक बल के नियंत्रण से क्षेत्र को निकाल लिया है। (AK)