सीरिया, सरकार विरोधियों ने रूस बैठक का विरोध किया
सीरिया सरकार के विरोधियों ने सीरिया संकट के समाधान के लिए रूस के शहर सूची में आयोजित होने वाली बैठक का विरोध कर दिया।
रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सरकार के विरोधियों ने बुधवार को बताया कि सीरिया सरकार के साथ हर प्रकार की वार्ता संयुक्त राष्ट्र संघ के समर्थन और उसकी निगरानी में जेनेवा में आयोजित हो।
रूस की सरकार के प्रयासों की वजह से रूस के शहर सूची में संविधान संशोधन के लक्ष्य से बैठक होगी।
जैशुल इस्लाम के नाम से प्रसिद्ध गुट के सदस्य मुहम्मद अल्लूश ने कहा कि सीरिया सरकार के विरोधी सूची वार्ता में भाग लेने के विरोधी हैं और शीघ्र ही एक बयान जारी करके इस बारे में अपने दृष्टिकोण की घोषणा करेंगे।
सीरिया के राष्ट्रीय गठबंधन के नाम से प्रसिद्ध गुट ने भी जो तुर्की में है, दावा किया है कि सीरिया में सत्ता स्थानांतरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मांग को भटकाने के लिए सूची बैठक एक प्रयास है।
सीरिया के राष्ट्रीय गठबंधन के प्रवक्ता अहमद रमज़ान ने कहा कि यह गठबंधन, जेनेवा से हटकर या संयुक्त राष्ट्र संघ के निरक्षिण में सीरिया सरकार के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं करेगा। (AK)