इराक़ को ईरान के साथ संबंधों पर गर्व हैः इब्राहीम जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51759-इराक़_को_ईरान_के_साथ_संबंधों_पर_गर्व_हैः_इब्राहीम_जाफ़री
इब्राहीम जाफ़री ने इराक की एकता व एकजुटता के समर्थन पर आधारित ईरान के दृष्टिकोण की सराहना की
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१७ १०:३० Asia/Kolkata
  • इराक़ को ईरान के साथ संबंधों पर गर्व हैः इब्राहीम जाफ़री

इब्राहीम जाफ़री ने इराक की एकता व एकजुटता के समर्थन पर आधारित ईरान के दृष्टिकोण की सराहना की

इराक के विदेशमंत्री ने कहा है कि तेहरान-बग़दाद संबंधों की एक विशेषता उनका बहुपक्षीय होना है। साथ ही उन्होंने कहा कि इराक इस प्रकार के ईरान के साथ संबंधों पर गर्व करता है।

इब्राहीम जाफ़री ने गुरूवार को बगदाद में ईरान के उद्योग, व्यापार और खदान मंत्री के साथ भेंट में कहा कि एक बेहतरीन चीज़ दोनों देशों के मध्य व्यापारिक संबंध हैं जो तेहरान-बगदाद संबंधों में प्रभावी है।

इब्राहीम जाफ़री ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में कराये जाने वाले जनमत संग्रह और उसके बाद होने वाले परिवर्तनों के बारे में कहा कि जो चीज़ें हो गयीं इराक को उनकी अपेक्षा नहीं थी और बहुत से कुर्द नेता भी सहमत नहीं थे और जनमत संग्रह कराने में केवल कुछ कुर्द नेताओं की भूमिका थी।

इराक के विदेशमंत्री ने देश की वर्तमान स्थिति को अच्छा बताया और आशा जताई कि इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में भी जल्द से जल्द हालात सामान्य हो जायेंगे।

इब्राहीम जाफ़री ने इराक की एकता व एकजुटता के समर्थन पर आधारित ईरान के दृष्टिकोण की सराहना की।

ईरान के उद्योग, खदान और व्यापार मंत्री ने भी इस भेंट में इराकी अधिकारियों के साथ अपनी भेंट की एक रिपोर्ट इराकी विदेशमंत्री के समक्ष पेश किया।

मोहम्मद शरीयत मदारी ने कहा कि ईरान और उसके निजी क्षेत्र इराक की आवश्यकताओं की पूर्ति करने और इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूंजी निवेश के लिए तैयार हैं।

इसी प्रकार उन्होंने तेहरान-बगदाद के आर्थिक संबंधों में मौजूद समस्याओं की ओर संकेत किया और आशा जताई कि इराक के सेन्ट्रल बैंक के प्रमुख के साथ उनकी बैठक के परिणाम में इस समस्या का भी निवारण हो जायेगा।

ईरान के उद्योग, खदान और व्यापार मंत्री मोहम्मद शरीयत मदारी इराकी अधिकारियों से भेंटवार्ता के उद्देश्य से बुधवार को बगदाद पहुंचे थे और इराक के संसद सभापति, व्यापार मंत्री, आवास मंत्री और इराक के सेन्ट्रल बैंक के प्रमुख सहित इराक के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की है। MM