सअद हरीरी ने छोड़ा प्रधानमंत्री का पद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51805-सअद_हरीरी_ने_छोड़ा_प्रधानमंत्री_का_पद
लेबनान के प्रधानमंत्री ने अपने पद से त्यागपत्र की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०१७ १४:०९ Asia/Kolkata
  • सअद हरीरी ने छोड़ा प्रधानमंत्री का पद

लेबनान के प्रधानमंत्री ने अपने पद से त्यागपत्र की घोषणा की है।

अलमनार टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के प्रधानमंत्री सअल अलहरीरी ने शनिवार को अपने पद से त्यागपत्र की घोषणा की है।

सऊदी अरब से अपने इस्तीफ़े का एलान करते हुए सअद हरीरी ने दावा किया है कि मुझको लगता है कि मेरी हत्या करा दी जाएगी।  यही कारण है कि मैं अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं।सअद हरीरी ने यह भी दावा किया है कि हिज़बुल्लाह के हस्तक्षेप के कारण समस्याएं उत्पन्न हुई हैं।

सअद हरीरी की ओर से हिज़बुल्लाह पर आरोप के दावे एेसी स्थिति में किये जा रहे हैं कि जब हिज़बुल्लाह के जियालों ने सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त आतंकवादियों को पूर्वी और उत्तरी लेबनान से निकाल बाहर किया है।

इसी बीच लेबनान के अलमुसतक़बल के एक नेता मुस्तफ़ा अलवश ने सअद हरीरी के त्यागपत्र को अप्रत्याशित बताया है।

ज्ञात रहे कि लेबनान के राजनैतिक दलों की सहारिता के नतीजे में सअद हरीरी सन 2016 में लेबनान के प्रधानमंत्री बने थे।