शहज़ादों की गिरफ़्तारी से गिरा सऊदी शेयर मार्केट
सऊदी अरब में कई शहज़ादों की गिरफ़्तारी के बाद वहां का शेयर बाज़ार बुरी तरह से गिर गया।
सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के आरोप में कुछ शहज़ादों की गिरफ़्तारी के साथ ही रविवार को इस देश का शेयर मार्केट बुरी तरह से प्रभावित रहा। सऊदी अरब के शेयर मार्केट की यह स्थिति वहां के 10 शहज़ादों और 12 मंत्रियों की गिरफ़्तारी के बाद हुई।
शेयर मार्केट की इस स्थिति का मुख्य कारण शहज़ादे वलीद बिन तलाल बिन अब्दुल अज़ीज़ की गिरफ़्तारी है जो पूंजी निवेश करने वाली सऊदी कंपनी "अलक़ाबेज़ा" के मालिक हैं। वलीद बिन तलाल की कंपनी, दुनिया की बड़ी कंपनी सिटीग्रुप और एैपल की शेयर होल्डर है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में 11 शहज़ादों और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को सऊदी अरब की भ्रष्टाचार विरोधी कमेटी के आदेश पर कल गिरफ़्तार किया गया है।