सऊदी अरब में अधिकारियों पर मुसीबत जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51849-सऊदी_अरब_में_अधिकारियों_पर_मुसीबत_जारी
सऊदी अरब में हैलिकाप्टर दुर्घटना में कई सऊदी अधिकारी मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०१७ ०५:२५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में अधिकारियों पर मुसीबत जारी

सऊदी अरब में हैलिकाप्टर दुर्घटना में कई सऊदी अधिकारी मारे गए।

मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार इस हैलिकाप्टर दुर्घटना में सऊदी शहज़ादे मंसूर बिन मुक़रिन मारे गए।  उनके अतिरिक्त कई अन्य अधिकारी भी दुर्घटना का शिकार हुए हैं।  यह लोग दक्षिणी सऊदी अरब में यमन की सीमा के निकट मारे गए।

सऊदी अरब के समाचारपत्र ओकाज़ के अनुसार यह हैलिकाप्टर दुर्घटना, असीर प्रांत के अबहा क्षेत्र के अति सुरक्षित भाग में हुई।  बताया जा रहा है कि हैलिकाप्टर पर सवार सारे ही लोग मारे गए।  दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।  इस हैलिकाप्टर में कम से कम 8 सऊदी अधिकारी सवार थे।