सीरिया में तुर्की और अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी क़ब्ज़ा  
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51920-सीरिया_में_तुर्की_और_अमरीकी_सैनिकों_की_उपस्थिति_ग़ैर_क़ानूनी_क़ब्ज़ा
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की वरिष्ठ सलाहकार बुसैना शाबान ने कहा है कि उनका देश तुर्की और अमरीका को अतिग्रहणकारी देश समझता है और इराक़ी कुर्दिस्तान में जो कुछ हुआ उससे सीरियाई कुर्दों को पाठ लेना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०१७ ०५:५९ Asia/Kolkata
  • सीरिया में तुर्की और अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी क़ब्ज़ा  

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की वरिष्ठ सलाहकार बुसैना शाबान ने कहा है कि उनका देश तुर्की और अमरीका को अतिग्रहणकारी देश समझता है और इराक़ी कुर्दिस्तान में जो कुछ हुआ उससे सीरियाई कुर्दों को पाठ लेना चाहिए।

बुसैना शाबान ने कहा कि अमरीकी और तुर्की सेनाएं इस समय सीरिया के कुछ भागों में ग़ैर क़ानूनी रूप से मौजूद हैं और सीरियाई सरकार उन्हें अवैध क़ब्ज़ा करने वाला देश मानती है।

बुसैना शाबान का कहना था कि आतंकी संगठन दाइश की राजधानी माने जाने वाले रक्क़ा शहर पर इस समय कुर्द फ़ोर्स का कब्ज़ा है जिसे अमरका का समर्थन प्राप्त है। सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्स नामक कुर्द बल ने अमरीका की मदद से दाइश को रक़्क़ा से बाहर निकाला और फिर ख़ुद उस पर क़ब्ज़ा कर लिया मगर सीरिया के कुर्दों को चाहिए कि वह इराक़ी कुर्दिस्तान में जो हुआ उससे पाठ लें और रक्क़ा का कंट्रोल सीरियाई सरकार के हवाले कर दें।