फ्रांस सऊदी अरब के साथ हैः मैक्रोन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51987-फ्रांस_सऊदी_अरब_के_साथ_हैः_मैक्रोन
आतंकवाद से मुकाबला ज़रूरी हैः फ्रांस
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०१७ ०८:२० Asia/Kolkata
  • फ्रांस सऊदी अरब के साथ हैः मैक्रोन

आतंकवाद से मुकाबला ज़रूरी हैः फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति ने सऊदी युवराज से लेबनान और यमन सहित क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया है। स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार एमोएल मैक्रोन ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान से भेंटवार्ता में संयुक्त सहकारिता और उसे विस्तृत करने के बारे में विचार- विमर्श किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने ढ़ाई वर्ष से जारी सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में मरने वाले हज़ारों निर्दोष यमनी लोगों की ओर संकेत किये बिना रियाज़ पर मिसाइल गिरने की भर्त्सना की और कहा कि फ्रांस सऊदी अरब के साथ है और इस देश से एकजुटता की घोषणा करता है।

अरब संचार माध्यमों ने इस भेंटवार्ता का अधिक व्योरा नहीं दिया। सऊदी अरब की यात्रा से पूर्व संयुक्त अरब इमारात की यात्रा के दौरान अबूज़बी में फ्रांस के राष्ट्रपति ने दावा किया था कि क्षेत्र में स्थिरता के लिए आतंकवाद से मुकाबला ज़रूरी है और सऊदी अरब के साथ सहकारिता करनी चाहिये।

इसी प्रकार मैक्रोन ने कहा था कि रियाज में सऊदी युवराज के साथ भेंटवार्ता में मध्यपूर्व विशेषकर यमन, ईरान और सऊदी अरब के मध्य हालिया तनाव और इसी प्रकार लेबनान में होने वाले परिवर्तनों के संबंध में विचार- विमर्श करेंगे। 

जब उनसे सऊदी अरब में बड़े पैमाने पर होने वाली गिरफ्तारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सऊदी अरब का आंतरिक मामला है। MM