सऊदी नागरिक, फ़ौरन लेबनान छोड़ देंः रेयाज़
सऊदी अरब ने अपने नागरिकों से मांग की है कि वे यथाशीघ्र लेबनान छोड़ दें।
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके अपने नागरिकों से कहा है कि वे जितनी जल्दी हो सके लेबनान छोड़ कर चले जाएं।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के बयान में यह कहा गया है कि हमार जो भी नागरिक लेबनान में हैं वे तत्काल लेबनान छोड़ दें और किसी भी देश से लेबनान की यात्रा पर न जाएंं।
ज्ञात रहे कि शनिवार को लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सअद हरीरी ने रेयाज़ से अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद से सऊदी अरब और लेबनान के बीच तनाव बढ़ गया है। बहुत से जानकारों का मानना है कि रफ़ीक़ हरीरी ने सऊदी अरब के दबाव में अपने अपने से त्यागपत्र दिया है जिसका उद्देश्य, लेबनान के हिज़बुल्लाह को नुक़सान पहुंचाना है। इसी बीच संयुक्त अरब इमारात ने भी अपने नागरिकों को लेबनान न जाने की सलाह दी है।