हम लेबनान को सबक़ सिखाएंगेः सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51998-हम_लेबनान_को_सबक़_सिखाएंगेः_सऊदी_अरब
फ़ार्स की खाड़ी के देशों के मामले में सऊदी अरब के मंत्री ने कहा है कि उनका देश, लेबनान के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०१७ १३:४३ Asia/Kolkata
  • हम लेबनान को सबक़ सिखाएंगेः सऊदी अरब

फ़ार्स की खाड़ी के देशों के मामले में सऊदी अरब के मंत्री ने कहा है कि उनका देश, लेबनान के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही करेगा।

अनातोली समाचार एजेन्सी के अनुसार सामिर अस्सबहान ने गुरूवार को कहा है कि सऊदी अरब, लेबनान के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करेगा ताकि वहां की स्थिति सामान्य हो सके।  उन्होंने कहा कि हम लेबनान को सबक़ सिखाएंगे।

इससे पहले सऊदी अरब ने अपने नागरिकों से मांग की थी कि वे यथाशीघ्र लेबनान छोड़कर वापस आ जाए।  साथ ही रेयाज़ ने सऊदी नागरिकों से यह भी कहा है कि वे किसी अन्य देश से लेबनान न जाएं।

ज्ञात रहे कि सअद हरीरी की ओर से लेबनान के प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद से सऊदी अरब और लेबनान के बीच तनाव बढ़ गया है।  रेयाज़ से त्यागपत्र देने के बाद इस बात की पुष्ट जानकारी नहीं है कि सअद हरीरी इस समय कहां हैं?  कुछ लोगों ने सअद हरीरी के सऊदी अरब में नज़रबद होने की जबकि कुछ अन्य ने बंधक बनाए जाने की आशंका व्यक्त की है।