तुर्की ने जारी किया सीआईए के एजेन्ट की गिरफ़्तारी का आदेश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52036-तुर्की_ने_जारी_किया_सीआईए_के_एजेन्ट_की_गिरफ़्तारी_का_आदेश
इस्तांबूल के प्राॅसीक्यूटर ने सीआईए के एक पूर्व एजेन्ट की गिरफ़्तारी का आदेश जारी किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ११, २०१७ १६:०१ Asia/Kolkata
  • तुर्की ने जारी किया सीआईए के एजेन्ट की गिरफ़्तारी का आदेश

इस्तांबूल के प्राॅसीक्यूटर ने सीआईए के एक पूर्व एजेन्ट की गिरफ़्तारी का आदेश जारी किया है।

इस्तांबूल के प्राॅसीक्यूटर ने जूलाई के विफल सेन्य विद्रोह में संलिप्तता के आरोप में सीआईए के इस पूर्व एजेन्ट को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया है।  आदेश में बताया गया है कि इस बात के पुष्ट प्रमाण मौजूद हैं कि 15 जूलाई 2016 के विफल सैन्य विद्रोह में सीआईए के पूर्व एजेन्ट हेनरी बार्की की भूमिका रही है।

तुर्की के न्यायालय के अनुसार जांच से यह पता चला है कि विफल सैन्य विद्रोह अर्थात 15 जूलाई 2016 को सीईआईए के पूर्व एजेन्ट हेनरी बार्की, इस्ताबूल के एक होटल से विद्रोहियों का दिशा निर्देश कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इस्ताबूल के प्रासीक्यूटर की ओर से सीआईए के पूर्व एजेन्ट की गिरफ़्तारी का आदेश एेसी स्थिति में जारी किया गया है कि इससे पहले इस्तंबूल में मौजूद अमरीकी काउन्सलेट के एक कर्मचारी मैटिन तोपूज़ को गोलेन गुट के साथ संपर्क के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया था।  इस गिरफ़्तारी के बाद अमरीका और तुर्की के संबन्धों मे तनाव आ गया था जो अभी तक जारी है।