दाइश से इराक़ को पहुंचा 100 अरब डाॅलर का नुक़सान
Nov १२, २०१७ १५:४४ Asia/Kolkata
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश से उनके देश को कम से कम 100 अरब डाॅलर का नुक़सान हुआ है।
हैदर अलएबादी ने कहा कि उत्तरी इराक़ के कुछ हिस्सों का परिवेष्टन और बाद में दाइश को इराक़ से निकाल बाहर करने में बग़दाद को 100 अरब डाॅलर की क्षति पहुंची है।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने यह बात कल करबला में एक समारोह में कही जहां उन्होंने इराक़ी सुरक्षाबलों द्वारा इमाम हुसैन के चेहलुम के कार्यक्रम को उचित ढंग से आयोजित करवाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अभी बहुत छोटा सा क्षेत्र है जहां से दाइश को भगाने के लिए अभियान जारी है किंतु इराक़ के अधिकांश भाग से दाइश को निकाला जा चुका है।
टैग्स