सऊदी ठिकानों पर यमनी सेना के तोपख़ानों के हमले, कई ढेर
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने यमन के तइज़ प्रांत में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर तोपख़ानों से बमबारी की है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना ने तइज़ प्रांत के जबलुन हान क्षेत्र में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों को तबाह कर दिया।
इसी प्रकार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के इस्नाइपरों ने कुछ दिन के भीतर कम से कम 33 सऊदी एजेन्टों को देश के विभिन्न क्षेत्रों में ढेर कर दिया।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इससे पहले दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान क्षेत्र में सऊदी एजेन्टों की प्रगति को रोक दिया। सेना की इस कार्यवाही में दर्जनों सऊदी एजेन्ट मारे गये।
सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कई देशों के समर्थन से मार्च 2015 से हमला करके यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है।
सऊदी अरब द्वारा यमन पर थोपे गये युद्ध के कारण 13 हज़ार से अधिक लोग हताहत और दसियों हज़ार लोग घायल हो चुके हैं जबकि इस देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी का सामना है और विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियां फैल रही हैं। (AK)