सीरिया, दाइश की पूर्ण पराजय रोकने के लिए अमरीकी कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52202-सीरिया_दाइश_की_पूर्ण_पराजय_रोकने_के_लिए_अमरीकी_कार्यवाही
सीरिया में आतंकवादी गुट, इराक़ में आतंकवादी गुटों की भांति अपनी अंतिम सांसें ले रहा है और इस विषय ने आतंकवादियों के समर्थक अर्थात अमरीका को बहुत अधिक चिंतित कर दिया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Nov १६, २०१७ १२:२४ Asia/Kolkata
  • सीरिया, दाइश की पूर्ण पराजय रोकने के लिए अमरीकी कार्यवाही

सीरिया में आतंकवादी गुट, इराक़ में आतंकवादी गुटों की भांति अपनी अंतिम सांसें ले रहा है और इस विषय ने आतंकवादियों के समर्थक अर्थात अमरीका को बहुत अधिक चिंतित कर दिया है।

यह एेसी हालत में है कि अमरीकियों ने खुलकर सीरिया और इराक़ में आतंकवादियों के सफ़ाए को रोकने का भरसक प्रयास किया है। दाइश ने सीरिया में अपनी पराजय का मज़ा चखते हुए हालिया दिनों में बूकमाल शहर में भी भीषण पराजय का सामना किया। दाइश की बुरी दुर्दशा से अमरीका जैसे दाइश के के समर्थक बुरी तरह चिंतित हो गये हैं ‍और उन्होंने विभिन्न बहानों से उनकी पराजय को रोकने का भरसक प्रयास किया है। अमरीका अपने समर्थक आतंकवादियों को हर प्रकार की रणनैतिक सहायता कर रहा है ताकि वह सीरिया में अपने मोहरों को पिटने से बचा सके।

इस समय अमरीका आतंकवादियों के समर्थन में बूकमाल शहर पर सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों द्वारा अपनी पोज़ीशन मजब़ूत करने में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है। अमरीका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन आतंकवादियों की भरपूर सहायता नहीं कर रहा है।

यह एेसी स्थिति में है कि अमरीकी अधिकारियों ने आतंकवादियों के समूल सफ़ाए को रोकने के उद्देश्य से सीरिया के अन्य क्षेत्रों की ओर आतंकवादी गुट दाइश के बिना ख़तरे के निकल जाने की भूमिका प्रशस्त की है। ज्ञात रहे कि सीरिया के बूकाल शहर की आबादी एक लाख बीस हज़ार लोगों पर आधारित है और इस शहर पर आतंकवादियों ने तीन साल पहले क़ब्ज़ा कर लिया था। सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने रूस के युद्धक विमानों की सहायता से अभी हाल में इस शहर को स्वतंत्र कराया है। 

बहरहाल यह बात किसी से छिपी नहीं है कि अमरीका और उसके पश्चिमी समर्थक आतंकवादी गुट दाइश के समर्थक हैं और इसकी ओर रूसी अधिकारी भी कई बार इशारा कर चुके हैं। (AK)