सीरिया में अमरीकी सैन्य कार्यवाही अवैधः जिम जैटरस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52206-सीरिया_में_अमरीकी_सैन्य_कार्यवाही_अवैधः_जिम_जैटरस
अमरीकी सीनेट के एक सलाहकार ने कहा है कि सीरिया में की जाने वाली अमरीका की सैन्य कार्यवाही, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१७ १२:५६ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीकी सैन्य कार्यवाही अवैधः जिम जैटरस

अमरीकी सीनेट के एक सलाहकार ने कहा है कि सीरिया में की जाने वाली अमरीका की सैन्य कार्यवाही, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार अमरीकी सीनेट के वर्तमान सलाहकार और एक अनुभवी पूर्व कूटनयिक जिम जैटरेस ने स्पष्ट किया है कि सीरिया के भीतर अमरीका की सैन्य कार्यवाही पूर्ण रूप से अवैध है क्योंकि यह दमिश्क़ सरकार की अनुमति के बिना की जा रही है।उन्होंने कहा कि दाइश के विरुद्ध संघर्ष के बहाने, सीरिया में अमरीका की सैन्य उपस्थिति अब भी है जो अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन है।  जिम जैटरस ने कहा कि दाइश के विरुद्ध संघर्ष में अमरीका ने सीरिया में कोई प्रगति नहीं की है एेसे में सीरिया के भीतर अमरीकी छावनियों की उपस्थिति का औचित्य नहीं दर्शाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद ने अमरीका को सीरिया के भीतर किसी भी प्रकार की सैन्य कार्यवाही की अनुमति नहीं दी है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी नेतृत्व वाला दाइश विरोधी गठबंधन, दाइश से मुक़ाबले के बहाने अबतक कई बार सीरिया और इराक़ के भीतर असैनिक ठिकानों पर हमले कर चुके हैं जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग मारे जा चुके हैं।