सऊदी अरब इस्राईल का बेहतरीन घटक हैः इस्राईली समाचार पत्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52224-सऊदी_अरब_इस्राईल_का_बेहतरीन_घटक_हैः_इस्राईली_समाचार_पत्र
ज़ायोनी शासन के समाचार पत्र हारेट्ज़ ने लिखा है कि इस्राईल के पास सऊदी अरब से बेहतरीन कोई भी घटक नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१७ १७:३३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब इस्राईल का बेहतरीन घटक हैः इस्राईली समाचार पत्र

ज़ायोनी शासन के समाचार पत्र हारेट्ज़ ने लिखा है कि इस्राईल के पास सऊदी अरब से बेहतरीन कोई भी घटक नहीं है।

इस्राईली समाचार पत्र हारेट्ज़ ने अपने एक लेख में इस्राईल के हित में लिए गये सऊदी अरब के कुछ फ़ैसलों की ओर संकेत करते हुए लिखा है कि सऊदी अरब, लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन से संघर्ष कर रहा है और यहां तक कि लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी को जो लगभग डेढ़ साल से हिज़्बुल्लाह के साथ गठजोड़ किए हुए थे, पद से हटा दिया।

इस इस्राईली समाचार पत्र ने जो लेख प्रकाशित किया है उसका शीर्षक है " सऊदी अरब को हम पसंद करते हैं"। इस लेख में लिखा गया है कि अमरीका सहित किसी भी देश ने सऊदी अरब की भांति ईरान के ख़िला इतनी हठधर्मी नहीं की है।

हारेट्ज़ के लेख में लेखक लिखते हैं कि सऊदी अरब यमन से युद्ध कर रहा है, फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास को दूसरों के साथ संबंध मज़बूत करने की ओर सचेत कर रहा है, वाशिंग्टन पर दबाव डाल रहा है ताकि वह ईरान विरोधी कार्यवाही करे और यह सब इस्राईल की प्रसन्नता का कारण है।

इस्राईली समाचार सऊदी अरब को ज़ायोनी शासन की उपस्थिति के जारी रखने की गैरेंटी बताते हुए लिखता है कि सऊदी अरब की कार्यवाहियों ने इस्राईल को सुरक्षा का एहसास दिलाया क्योंकि तेल अवीव को यह विश्वास था कि अरब देश इस्राईल के विनाश के लिए प्रयास कर रहे हैं किन्तु सऊदी अरब के कारण इस्राईली केवल ईरान को ही अपना एकमात्र दुश्मन समझते हैं। (AK)