ख़तरों से मुक़ाबले के लिए सीरिया और इराक़ एक मंच पर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52229-ख़तरों_से_मुक़ाबले_के_लिए_सीरिया_और_इराक़_एक_मंच_पर
सीरिया के विदेशमंत्री ने अपने इराक़ी समकक्ष के नाम पत्र में ख़तरों से मुक़ाबले के लिए बग़दाद और दमिश्क़ के बीच सहयोग और समन्वय की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०१७ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • ख़तरों से मुक़ाबले के लिए सीरिया और इराक़ एक मंच पर

सीरिया के विदेशमंत्री ने अपने इराक़ी समकक्ष के नाम पत्र में ख़तरों से मुक़ाबले के लिए बग़दाद और दमिश्क़ के बीच सहयोग और समन्वय की मांग की है।

रूस की समाचार एजेन्सी स्पूतनिक की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अलमुअल्लिम ने इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री के नाम पत्र में क्षेत्रीय संकटों के समाधान और द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार के लिए संयुक्त समिति की बैठक आयोजित किए जाने की मांग की है।

इराक़ में सीरिया के राजदूत सताम दनदा ने इराक़ी विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री से मुलाक़ात में विदेशमंत्री वलीद मुअल्लिम का पत्र उन्हें सौंपा।

इराक़ के विदेशमंत्री ने भी कहा कि उनका देश क्षेत्र में आतंकवाद और चरमपंथ की विचारधारा से मुक़ाबले के लिए सीरिया के साथ अपने सहयोग और समन्वय को जारी रखेगा।

आतंकवादी गुट दाइश ने अमरीका, सऊदी अरब और कुछ क्षेत्रीय देशों के समर्थन से वर्ष 2014 में इराक़ और सीरिया के कुछ क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया था किन्तु सीरिया और इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाते हुए अधिकतर क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। (AK)