हिज़बुल्लाह को लेबनान की सरकार से अलग करना निंदनीयः रूस
रूस का कहना है कि वह हिज़बुल्लाह को लेबनान की सरकार से अलग करने का वह विरोधी है।
लेबनान में रूस के राजदूत ने कहा है कि उनका देश सऊदी अरब की ओर से हिज़बुल्लाह को लेबनान की सरकार से अलग करने के प्रयास का विरोध करता है।
एलेक्ज़ेंडर जैक्सपियन ने यह बात शुक्रवार की रात कही। उन्होंने कहा कि लेबनान की सत्ता से हिज़बुल्लाह को अलग करने के प्रयास का माॅस्को विरोध करता है। रूसी राजदूत ने कहा कि क्षेत्र के बारे में लेबनान की नीति प्रशंसनीय है एेसे में लेबनान पर दबाव डालने का प्रयास एक बहुत ग़लत नीति है। उन्होंने कहा कि लेबनान की वर्तमान नीतियों को देखते हुए इस देश पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। रूसी राजदूत का कहना था कि लेबनान का हिज़बुल्लाह संगठन, आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर रहा है।