सीरिया, सीमावर्ती बूकमाल क्षेत्र में घिरे आतंकी, सेना की ज़बरदस्त कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52306-सीरिया_सीमावर्ती_बूकमाल_क्षेत्र_में_घिरे_आतंकी_सेना_की_ज़बरदस्त_कार्यवाही
सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने दैरिज़्ज़ूर में स्थित बूकमाल शहर की स्थिति अपने हाथ में ले ली है और पिछले दिनों क्षेत्र में घुस पैठ करने वाले आतंकियों को अपने घेरे में ले लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०१७ १७:१९ Asia/Kolkata
  • सीरिया, सीमावर्ती बूकमाल क्षेत्र में घिरे आतंकी, सेना की ज़बरदस्त कार्यवाही

सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने दैरिज़्ज़ूर में स्थित बूकमाल शहर की स्थिति अपने हाथ में ले ली है और पिछले दिनों क्षेत्र में घुस पैठ करने वाले आतंकियों को अपने घेरे में ले लिया है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि सीरियाई सेना के घटक प्रतिरोधकर्ता बलों ने फ़ुरात नदी के पूर्वी किनारे के क्षेत्रों और गांवों से अलबूकमाल क्षेत्र में मौजूद दाइश के आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया।

सीरिया की सेना और  उसके घटक बलों ने इसी प्रकार इस शहर के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में स्थित हमदान हवाई अड्डे से आतंंकियों को खदेड़ना आरंभ किया और क्षेत्र में मौजूद आतंकियों के विरुद्ध घेरा तंग कर दिया है।

इस सूत्र ने बल दिया कि बूकमाल की स्वतंत्रता का अर्थ, दैरिज़्ज़ूर प्रांत में अलमयादीन शहर के दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों की ओर सेना और स्वयं सेवी बलों की प्रगति है और सीरिया की सेना, स्वयं सेवी बल और प्रतिरोधकर्ता अलबू कमाल से चालीस किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गये हैं।

इसी मध्य रूस के युद्धक विमानों ने अलबूकमाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया।

इराक़ और सीरिया की सीमार पर स्थिति अलबूकमाल नामक सीमावर्ती क्षेत्र की कुल आबादी 1 लाख 20 हज़ार लोगों पर आधारित है और लगभग तीन साल पहले इस क्षेत्र पर दाइश ने निंयंत्रण कर लिया था और यह सीरिया में दाइश का अंतिम ठिकाना समझा जाता है। (AK)