रूस और सीरिया के राष्ट्रपतियों की मुलाक़ात पर अमरीका को आपत्ति
रूस के तटीय शहर सूशी में रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन और सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की मुलाक़ात अमरीका को बहुत बुरी लगी है।
प्रेमपूर्ण वातावरण में होने वाली इस मुलाक़ात पर अमरीका के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मास्को ने साबित कर दिया है कि वह बश्शार असद की मदद को अपनी विशेष ज़िम्मेदारी मानता है। बश्शार असद और व्लादमीर पुतीन सूशी में होने वाली मुलाक़ात में गले मिले थे जो वाइट हाउस को क़तई पसंद नहीं आया।
क्रेमलिन हाउस ने मंगलवार को दोनों राष्ट्रपतियों की मुलाक़ात की फ़ोटो जारी की। क्रेमलिन का कहना है कि सूशी में तीन देशों रूस, ईरान और तुर्की की शिखर बैठक के अवसर पर राष्ट्रपति पुतीन से उनके सीरियाई समकक्ष बश्शार असद की मुलाक़ात हुई है।
टीकाकार यह मानते हैं कि सीरिया के संबंध में अमरीका ने सऊदी अरब, क़तर, तुर्की तथा अन्य देशों के साथ मिलकर जो साज़िश रची थी वह पूरी तरह नाकाम रही जिसके कारण अमरीकी अधिकारी बहुत आहत हैं और उन्हें एसा महसूस हो रहा है कि मध्यपूर्व का पूरा इलाक़ा धीरे धीरे उनके हाथ से निकलता जा रहा है जबकि रूस ने सही समय पर सही क़दम उठाते हुए इस क्षेत्र के देशों से अपने संबंध मज़बूत कर लिए है। यह स्थिति अमरीका के लिए चिंताजनक है।