साद हरीरी ने इस्तीफ़ा वापस लिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52541-साद_हरीरी_ने_इस्तीफ़ा_वापस_लिया
लेबनान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के आग्रह पर अपना इस्तीफ़ा वापस ले लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१७ १६:३५ Asia/Kolkata
  • साद हरीरी ने इस्तीफ़ा वापस लिया

लेबनान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के आग्रह पर अपना इस्तीफ़ा वापस ले लिया है।

साद हरीरी ने चार नवम्बर को सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में एक बयान जारी करके अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था और उसके 18 दिन बाद वे मंगलवार को स्वदेश वापस लौटे। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति मिशेल औन और संसद सभापति नबीह बेर्री से मुलाक़ात के बाद कहा कि राष्ट्रपति ने मुझसे आग्रह किया है कि मैं अभी इस्तीफ़ा न दूं और मैंने उनके आग्रह को तब तक के लिए स्वीकार कर लिया है जब तक मैं इसके कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से बता न दूं।

 

उन्होंने क्षेत्रीय घटनाओं से देश को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रपति मिशेल औन से सहयोग की पूरी कटिबद्धता जताई और कहा कि आशा है कि राष्ट्रपति और देश के अन्य राजनेताओं से उनकी मुलाक़ात होगी और वर्तमान स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता मिल जाएगा। साद हरीरी ने कहा कि सभी लेबनानी दलों व गुटों को इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि देश क्षेत्रीय संकटों से दूर रहे और इस संबंध में अपनी निष्पक्ष नीति जारी रखे। (HN)