सीरिया, दैरिज़्ज़ूर का एक अन्य शहर दाइश से आज़ाद
सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दैरिज़्ज़ूर के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित क़ूरिया शहर को स्वतंत्र करा लिया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सेना की इस कार्यवाही में आतंकवादी गुट दाइश के दर्जनों आतंकी मारे गये और घायल हुए।
सीरिया की सशस्त्र सेना ने पिछले महीने दैरिज़्ज़ूर प्रांत के अलबूकमाल शहर को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया था।
यह शहर इराक़ के सीमावर्ती शहर अलक़ायम के पास स्थित है और यह सीरिया में दाइश का सबसे बड़ा अड्डा समझा जाता था।
सीरिया की सेना ने अलबूकमाल शहर पर नियंत्रण के बाद उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने की कार्यवाही आरंभ कर दी ।
सीरिया की सेना ने 16 सितंबर से इराक़ से मिलने वाली सीमा पर स्थिति आतंकियों के अड्डों को समाप्त करने और उन पर दोबारा नियंत्रण प्राप्त करने की कार्यवाही आरंभ की थी। (AK)