दमिश्क़ सरकार ने सीरिया राष्ट्रीय वार्ता कांफ़्रेंस का स्वागत किया
सीरिया के रक्षामंत्रालय ने सूची कांफ़्रेंस के आयोजन का स्वागत करते हुए बल दिया है कि इस कांफ़्रेंस में सरकार भाग लेगी।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सरिया के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि यह बैठक जारी वर्ष दो दिसंबर को रूस के सूची शहर में आयोजित होगी और इस बैठक में सीरिया समाज के विभिन्न वर्ग के लोग भाग लेंगे।
इस सूत्र का कहना है कि सीरिया सरकार और उसके घटकों की निरंतर विजय ने सीरियाई पक्षों के बीच वार्ता का मार्ग प्रशस्त किया है।
सीरिया के इस सूत्र का कहना है कि सीरिया की सरकार इस कांफ़्रेंस में संविधान और संसदीय चुनाव के आयोजन के बारे में प्राप्त होने वाली उपलब्धियों का स्वागत करेगी।
पिछले सप्ताह ईरान, रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों की त्रिपक्षीय बैठक, सीरिया में भीतरी राजनैतिक प्रक्रिया को आरंभ करने और आस्ताना वार्ता के परिणाम और इस प्रक्रिया की समीक्षा करने के उद्देश्य से आयोजित हुई थी।
ईरान, रूस और तुर्क के राष्ट्रपति ने 22 नवंबर 2017 को रूस के सूची शहर में त्रिपक्षीय बैठक के दौरान सीरिया में तनावरहित क्षेत्र बनाने की प्रक्रिया को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की थी।
यह प्रक्रिया आस्ताना वार्ता की परिधि में तथा आतंकवादियों को पराजित करने के उद्देश्य से एकजुटता और सीरियाई पक्षों के बीच वार्ता के समर्थन से आरंभ हुई है। (AK)