इराक़ को अप्रचलित युद्ध का सामना थाः इराक़ी विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52839-इराक़_को_अप्रचलित_युद्ध_का_सामना_थाः_इराक़ी_विदेशमंत्री
इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि उनको देश को एक अप्रचलित विश्व युद्ध का सामना था जिसके प्रभाव संभावित रूप से दुनिया के दूसरे क्षेत्रों पर भी पड़ेंगे किन्तु इराक़ ने आतंकवाद को पराजित कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २७, २०१७ ०९:५३ Asia/Kolkata
  • इराक़ को अप्रचलित युद्ध का सामना थाः इराक़ी विदेशमंत्री

इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि उनको देश को एक अप्रचलित विश्व युद्ध का सामना था जिसके प्रभाव संभावित रूप से दुनिया के दूसरे क्षेत्रों पर भी पड़ेंगे किन्तु इराक़ ने आतंकवाद को पराजित कर दिया।

लेबनान की अलअहद वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने बुखारेस्ट में रोम के अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद रविवार को एक बयान में कहा कि इराक़ ने उस आतंकवाद से युद्ध में जिसने पूरी दुनिया को निशाने पर लिया हुआ था, बहुत अधिक बलिदान दिए हैं।

श्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि आतंकवाद पर इराक़ की विजय का रहस्य, इस ख़तरे के मुक़ाबले में जिसने पूरी दुनिया को लक्ष्य बना रखा था, इराक़ी जनता की एकता थी।

इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा कि दुनिया के 124 देशों के आतंकवादी इराक़ आए और उन्होंने इस देश में बेपनाह अपराध किए।

उनका कहना था कि लोगों का जनसंहार, तबाही, बर्बादी और बच्चों का प्रयोग, दाइशियों की विचारधारा है।

उन्होंने दुनिया के राष्ट्रों से आतंकवाद की इस विचारधारा से मुक़ाबले और इसके विस्तार को रोकने के लिए एक दूसरे से सहयोग की मांग की। (AK)