हमास ने सऊदी समाचारपत्र के दावे का खंडन किया
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने हिज़्बुल्लाह द्वारा हमास के सदस्यों के नाम एकाउंट खोलने पर आधारित सऊदी अरब के समाचार पत्र के दावे का खंडन किया है।
सऊदी अरब के समाचार पत्र ओकाज़ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि लेबनान क इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने अलजीरिया में हमास के सदस्यों के लिए एकाउंट खोले हैं।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हमास के प्रवक्ता सामी अबू ज़ोहरी ने इस समाचार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र, फ़िलिस्तीन की उमंगों के समर्थन में अलजीरिया की एेतिहासिक भूमिका की सराहना करता है किन्तु यह बात कि अलजीरिया के कुछ बैंकों में हमास के सदस्यों के नाम एकाउंट खुले हैं, निराधार है और इसका वास्तविकता से दूर दूर तक का नाता नहीं है।
हमास के वरिष्ठ सदस्य ने बल दिया कि यह झूठ उन संगठित कार्यवाहियों के भाग हैं जिन्हें आम जनमत को भड़काने के लिए अरब ज़ायोनियों ने तैयार किया है।
सामी अबू ज़ोहरी ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिरोध के विरुद्ध अफ़वाह फैलाने और निराधार आरोप लगाने के पीछे सऊदी अरब का लक्ष्य, ज़ायोनी शासन के साथ अपने संबंधों को सामान्य बनाने का औचित्य और फ़िलिस्तीन मुद्दे को भुलाने के लिए प्रयास करना है। (AK)