बग़दाद में आत्मघाती हमला, 17 हताहत 28 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52881-बग़दाद_में_आत्मघाती_हमला_17_हताहत_28_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिण-पूर्व में स्थित नहरवान इलाक़े में सोमवार की शाम एक आत्मघाती हमले में कम से कम 17 लोग हताहत और 28 अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २८, २०१७ ०३:२५ Asia/Kolkata
  • बग़दाद के दक्षिण-पूर्व में स्थित नहरवान इलाक़े मे हुए आतंकवादी हमले की सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर
    बग़दाद के दक्षिण-पूर्व में स्थित नहरवान इलाक़े मे हुए आतंकवादी हमले की सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर

इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिण-पूर्व में स्थित नहरवान इलाक़े में सोमवार की शाम एक आत्मघाती हमले में कम से कम 17 लोग हताहत और 28 अन्य घायल हुए हैं।

इरना के अनुसार, इराक़ी गृह मंत्रालय ने बताया कि बग़दाद के दक्षिण-पूर्व में स्थित नहरवान इलाक़े में 2 आतंकियों ने पहले लोगों पर फ़ायरिंग की और फिर उसमें से एक ने ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया।

आतंकवादी गुट दाइश ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी ली है।

पिछले हफ़्ते दक्षिणी बग़दाद के यूसुफ़िया इलाक़े के बाज़ार के निकट, सड़क किनारे लगे बम के धमाके में 1 व्यक्ति हताहत और 2 अन्य घायल हुए थे।

इराक़ी फ़ोर्सेज़ के हाथों लगातर मिल रही हार के बाद दाइश इराक़ के विभिन्न शहरों में आम लोगों को निशाना बना रहा है।

दाइश ने 2014 में अमरीका और उसके सऊदी अरब सहित दूसरे घटक देशों के समर्थन ने इराक़ पर हमला करके इस देश के उत्तर और पश्चिम के कुछ भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया लेकिन इराक़ी फ़ोर्सेज़ ने स्वंय सेवी बल के साथ मिल कर दाइश के अतिग्रहण वाले लगभग सारे इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है और व्यवहारिक रूप से इस आतंकवादी गुट का इराक़ में अंत हो गया है। (MAQ/N)