ज़ायोनी शासन यथावत प्रतिरोध के निशाने पर हैः क़स्साम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52987-ज़ायोनी_शासन_यथावत_प्रतिरोध_के_निशाने_पर_हैः_क़स्साम
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने बल दिया है कि प्रतिरोध के हथियारों के रुख़ यथावत ज़ायोनी शासन की ओर रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१७ १३:५२ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन यथावत प्रतिरोध के निशाने पर हैः क़स्साम

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने बल दिया है कि प्रतिरोध के हथियारों के रुख़ यथावत ज़ायोनी शासन की ओर रहेंगे।

फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेश्न सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार क़स्साम ब्रिगेड ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि प्रतिरोध के हथियार,ज़ायोनी शासन के साथ वार्ता का साधन और विजय का प्रतीक हैं।

ग़ज़्ज़ा में हमास के राजनैतिक कार्यालय के उप प्रमुख ने भी बल दिया है कि हमास प्रतिरोध के हथियारों के बारे में वार्ता का ही विरोधी है क्योंकि यह अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले के हथियार हैं।

क़स्साम ब्रिगेड का यह बयान, फ़त्ह आंदोलन की केन्द्रीय समिति के दो सदस्यों हुसैन शैख़ और एज़ाम अहमद के बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने मांग की थी कि प्रतिरोध के हथियारों को फ़िलिस्तीनी प्रशासन के हवाले किए जाने चाहिए।

हमास के राजनैतिक कार्यालय के उप प्रमुख मूसा अबू मरज़ूक़ ने फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय सहमति के मामले को सक्रिय करने में अंतर्राष्ट्रीय रुझानों का स्वागत किया और बल दिया कि प्रतिरोध के हथियारों पर किसी भी प्रकार की कोई वार्ता नहीं होगी। (AK)