इराक़ और सीरिया में सैकड़ों आम नागरिकों के जनसंहार की स्वीकारोक्ति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53085-इराक़_और_सीरिया_में_सैकड़ों_आम_नागरिकों_के_जनसंहार_की_स्वीकारोक्ति
अमरीका के नेतृ्व में दाइश विरोधी गठबंधन ने इराक़ और सीरिया में अपने हमलों में 801 आम नगारिकों के मारे जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१७ १७:१६ Asia/Kolkata
  • इराक़ और सीरिया में सैकड़ों आम नागरिकों के जनसंहार की स्वीकारोक्ति

अमरीका के नेतृ्व में दाइश विरोधी गठबंधन ने इराक़ और सीरिया में अपने हमलों में 801 आम नगारिकों के मारे जाने की सूचना दी है।

प्राप्त रिपोर्ट अनुसार अमरीका के नेतृत्व में दाइश विरोधी गठबंधन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2014 में सीरिया और इराक़ में इस गठबंधन के हमलों में कम से कम 800 आम नागरिक मारे गये हैं।

इस गठबंधन ने अपनी रिपोर्ट में जो मासिक रूप से प्रकाशित होती है, दावा किया है कि यह आम नगारिक ग़लती से मारे गये। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीका के नेतृत्व में दाइश विरोधी गठबंधन ने इराक़ और सीरिया में 28 हज़ार से अधिक हमले किए हैं जिनमें एक हज़ार 790 आम लोगों के संभावित रूप से मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

समाचारिक सूत्रों, स्वतंत्र संस्थाएं और संगठन बारंबार इराक़ और सीरिया में अमरीकी गठबंधन के हवाई हमलों में आम नागरिकों के मारे जाने की सूचना देते रहे हैं। (AK)