सीरिया पर इस्राईल का मिज़ाइलों से हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53147-सीरिया_पर_इस्राईल_का_मिज़ाइलों_से_हमला
ज़ायोनी शासन की सेना ने सीरिया पर मिज़ाइलों से हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०२, २०१७ ०५:११ Asia/Kolkata
  • सीरिया पर इस्राईल का मिज़ाइलों से हमला

ज़ायोनी शासन की सेना ने सीरिया पर मिज़ाइलों से हमला किया है।

अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार ज़ायोनी सेना ने शनिवार की सुबह सीरिया के रीफ़ दमिश्क़ प्रांत में सेना के सैन्य गोदाम पर मिसाइलों से हमला किया।

इस हमले के जवाब में सीरिया के एेंटी मिसाइल सिस्टम ने इन इस्राईली मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया।  बताया जा रहा है कि इस मिसाइल हमले से कुछ क्षति पहुंची है किंतु इससे कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ।

इससे पहले भी ज़ायोनी शासन ने 1 नवंबर को होम्स के निकट एक कारख़ाने को अपने आक्रमण का लक्ष्य बनाया था।  वैसे इसके अतिरिक्त भी ज़ायोनी शासन, सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के समर्थन के उद्देश्य से कई बार सीरिया की सेना के ठिकानों पर आक्रमण कर चुका है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और अमरीका के घटकों का समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों की हिंसक कार्यवाही से सन 2011 को सीरिया संकट आरंभ हुआ था।