इराक़, दाइश की एक अन्य अमानवीय करतूत , मिली सामूहिक क़ब्रें
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के इन्फ़ारमेशन सेेंटर ने सेन्जार क्षेत्र में एक सामूहिक क़ब्र का पता लगाने की सूचना दी है जिसमें बच्चों और महिलाओं की लाशों को दफ़्न किया गया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के इन्फ़ारमेशन सेेंटर के बयान में आया है कि स्वयं सेवी बलों ने शनिवार की सुबह सेन्जार में एक सामूहिक क़ब्र का पता लगाया जिनमें महिलाओं और बच्चों की 80 लाशें हैं। बयान में कहा गया है कि इन सारी लाशों का संबंध इज़दी समुदाय से है।
बयान में कहा गया है कि यह सामूहिक क़ब्र उत्तरी इराक़ के सेन्जार के दक्षिणी में स्थित एक द्वीप में मिली हैं। इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के इन्फ़ारमेशन सेेंटर के बयान में कहा गया है कि स्वयं सेवी बलों के एक अन्य गुट को दक्षिणी सेन्जार के क़ाबूसी गांव से एक अन्य सामूहिक क़ब्र मिली है जिसमें ईज़दी समुदाय की 20 महिलाओं और बच्चों की लाशें हैं।
इससे पहले भी इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने दाइश के नियंत्रण वाले विभिन्न क्षेत्रों से कई सामूहिक क़ब्रों का पता लगाने की सूचना दी है।
दूसरी ओर इराक़ के दजला अभियान के कमान्डर मज़हर अलअज़ावी ने कहा है कि वायु सेना के समर्थन से दियाला प्रांत के पूर्वी क्षेत्रों में दाइश के बाक़ी बचे तत्वों को खोजने का अभियान जारी है। (AK)