इराक़ी बलों ने खोज निकाला अलबग़दादी का गुप्त ठिकाना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53249-इराक़ी_बलों_ने_खोज_निकाला_अलबग़दादी_का_गुप्त_ठिकाना
इराक़ के सैन्य अधिकारी ने बताया है कि अबूबक्र अलबग़दादी अभी जीवित है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०१७ १३:३४ Asia/Kolkata
  •  इराक़ी बलों ने खोज निकाला अलबग़दादी का गुप्त ठिकाना

इराक़ के सैन्य अधिकारी ने बताया है कि अबूबक्र अलबग़दादी अभी जीवित है।

इराक़ के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस बात की जानकारी मिली है कि स्वयंभू ख़लीफ़ा अबूबक्र अलबग़दादी अभी जीवित है।

ब्रिगेडियर यहया रसूल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि अबूबक्र अलबग़दादी अभी जीवित है।  उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचनाओं के आधार पर बग़दादी, इराक़ और सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है।

फुरात न्यूज़ के अनुसार ब्रिगेडियर यहया रसूल ने कहा कि हमारे पास इस बात के पुष्ट प्रमाण मौजूद हैं कि अबूबक्र अलबग़दादी अभी जीवित है जो सीरिया तथा इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है।  उन्होंने कहा कि बतााय जाता है कि इस क्षेत्र में दाइश के कुछ भगोड़े आतंकवादी सक्रिय हैं।  उनका कहना था कि हमारी सूचना के अनुसार अबूबक्र अलबग़दादी, इराक़ के अलअंबार प्रांत के क़ाएम नगर और सीरिया के अलबू कमाल वाले क्षेत्र में अपनी जान बचाता हुआ इधर-उधर छिप रहा है।

इराक़ के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता यहया रसूल ने बताया कि अबूबक्र अलबग़दादी, अपने साथी आतंकवादियों के साथ ज़मीन के भीतर चूहों की तरह रह रहा है।उन्होंने कहा कि दाइश को संरक्षण देने वाले आतंकवादी, लगातार भेस बदल रहे हैं।  कभी वे किसानों के भेस में रहते हैं तो कहीं पर दूसरे भेस में।  कभी-कभी यह आतंकवादी, औरतों की वेशभूषा में रहते हैं।