सीरिया ने ध्वस्त किये इस्राईल के अत्याधुनिक मिसाइल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53393-सीरिया_ने_ध्वस्त_किये_इस्राईल_के_अत्याधुनिक_मिसाइल
सीरिया ने इस्राईल के आधुनिक मिसाइलों को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१७ १२:२४ Asia/Kolkata
  • सीरिया ने ध्वस्त किये इस्राईल के अत्याधुनिक मिसाइल

सीरिया ने इस्राईल के आधुनिक मिसाइलों को मार गिराया।

सीरिया की वायुसेना की रक्षा प्रणाली ने इस्राईल के मिसाइलों हवा में मारकर ध्वस्त कर दिया।  ज़ायोनी शासन ने सीरिया के रीफ़ दमिश्क़ क्षेत्र में स्थित एक शोध केन्द्र पर छह मिसाइलों से हमला किया था जिनमे से 3 को हवा में ही मार गिराया गया।

इस्राईली सूत्रों के अनुसार यह इस्राईली मिसाइल 1700 किलोग्राम भार वाले 5 मीटर लंबे हैं।  इन मिसाइलों की मारक क्षमता 300 किलोमीटर है।  पांच दिन पहले भी सीरिया के एंटी एयरक्राफ़्ट सिस्टम ने इस्राईल की ओर से मारे जाने वाले दो मिसाइलों को आाकाश में ही ध्वस्त कर दिया था।